मुंबई के स्लम एरिया में रहने वालों के पुनर्वास के लिए फ्लैट्स बनाए गए हैं। गोमाता जनता एसआरए सोसाइटी में स्थित फ्लैटों को भी स्लम एरिया में रहने वालों के लिए बनाया गया है।

Mumbai Slum flat scam: मुंबई की पूर्व मेयर व शिवसेना (यूबीटी) की नेता किशोरी पेडनेकर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। पेडनेकर सहित 4 के खिलाफ स्लम में रहने वालों के पुनर्वास के लिए बनाए गए फ्लैट्स को खुद के लिए अलॉट कराने का आरोप है। इन लोगों ने यह फर्जीवाड़ा दूसरे के नामों पर आवंटित फ्लैटों का स्वयं अधिग्रहण कर किया है। शनिवार को पूर्व मेयर सहित 4 लोगों के खिलाफ वर्ली में एफआईआर दर्ज किया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्लम में रहने वालों के लिए बनाए गए हैं फ्लैट्स

दरअसल, मुंबई के स्लम एरिया में रहने वालों के पुनर्वास के लिए फ्लैट्स बनाए गए हैं। गोमाता जनता एसआरए सोसाइटी में स्थित फ्लैटों को भी स्लम एरिया में रहने वालों के लिए बनाया गया है। पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर सहित 4 पर आरोप है कि इन लोगों ने गोमाता जनता एसआरए सोसाइटी में बनाए गए फ्लैटों को गलत तरीके से खुद ही अधिग्रहित कर लिया जबकि उनका आवंटन अन्य के नाम पर किया गया था। पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर सहित एक निजी फर्म के तीन अधिकारियों ने धोखाधड़ी कर ऐसा किया है। इस मामले में वर्ली पुलिस में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

गलत तरीके से कई जगहों का किया अधिग्रहण

एसआरए अधिकारी उदय पिंगले ने अपनी शिकायत में बताया कि पूर्व महापौर पेडणेकर ने गोमाता सोसाइटी में एक फ्लैट का अधिग्रहण किया था। लेकिन यह फ्लैट गंगाराम बोगा के नाम पर था। फ्लैट 2008 में बोगा को आवंटित किया गया था लेकिन पेडनेकर ने इसे अपनी संपत्ति के रूप में 2017 के बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के एफिडेविट में उल्लेख किया था। एफआईआर के अनुसार 2008 में एक अन्य व्यक्ति को आवंटित एक कमर्शियल स्पेस को निजी फर्म द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (आरओसी) के साथ पंजीकरण दस्तावेज दाखिल करते समय उनके कार्यालय के रूप में घोषित किया गया था। उन्होंने कहा कि एसआरए मानदंडों का उल्लंघन करते हुए 2017 में फर्म द्वारा एक अन्य इकाई को भी कथित तौर पर ले लिया गया था।

यह भी पढ़ें:

DMK नेता ने राज्यपाल RN Ravi को बताया पानीपुरी बेचने वाला, बोले-अगर जयललिता जीवित होती तो वह यहां पीटे जाते

मोहम्मद फैजल की लोकसभा सदस्यता रद्द, पूर्व मंत्री के दामाद की हत्या की कोशिश का आरोप, जल्द होंगे उपचुनाव

कश्मीर में स्नोफॉल: 12 जिलों में हिमस्खलन का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

10 बार सांसद रहे शरद यादव की कहानी: गोल्ड मेडलिस्ट इंजीनियर कैसे जेपी से प्रभावित होकर राजनीति में कूद पड़ा

हद है...हिंदू धर्मग्रंथों को बता दिया पोर्न, बांग्लादेशी नेता ने फेसबुक लाइव में क्रास की लिमिट