महाराष्ट्र में खराब स्वास्थ्य सेवाओं का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। पुणे के बाद मुंबई में भी एक बुजुर्ग की एम्बुलेंस का इंतजार करते हुए मौत हो गई। घटना शुक्रवार को दहिसर इलाके में हुई। इस घटना का वीडियो भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर शेयर किया है।  ट्वीट पर भाजपा नेता ने लिखा कि दहिसर के शांति नगर में दो और लोगों की मौत हो गई। उन्हें न तो एम्बुलेंस मिली और न इलाज।

मुंबई. महाराष्ट्र में खराब स्वास्थ्य सेवाओं का एक और शर्मनाक मामला सामने आया है। पुणे के बाद मुंबई में भी एक बुजुर्ग की एम्बुलेंस का इंतजार करते हुए मौत हो गई। घटना शुक्रवार को दहिसर इलाके में हुई। इस घटना का वीडियो भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ट्विटर पर शेयर किया है। ट्वीट पर भाजपा नेता ने लिखा कि दहिसर के शांति नगर में दो और लोगों की मौत हो गई। उन्हें न तो एम्बुलेंस मिली और न इलाज।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताते हैं कि दहिसर में जिस बुजुर्ग की मौत हुई वो एक चौकीदार था। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सुबह करीब 11.30 बजे किसी ने पुलिस और बीएमसी से मदद मांगी थी। लेकिन एम्बुलेंस नहीं पहुंची। बुजुर्ग ने दीवार से टिके-टिके दोपहर 3.30 बजे दम तोड़ दिया।

इससे पहले पुणे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पढ़ें यह खबर शाकिंग: तीन घंटे कुर्सी पर बैठकर तड़पता रहा बुजुर्ग, लेकिन एम्बुलेंस नहीं आई, ऐसे तोड़ दिया दम ...

मुंबई की घटना पर किरीट सोमैया का ट्वीट

Scroll to load tweet…