महाराष्ट्र के पालघर में एक खतरनाक हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। ताजा मिली जानकारी के अनुसार अभी तक आगजनी के कारण 11 लोग झुलस गए है रेस्क्यू मिशन  जारी है। देश के अन्य राज्यों में हुई आगजनी की घटनाएं।

पालघर(palghar). महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक खतरनाक घटना की जानकारी सामने आई है। यहां एक केमिकल कंपनी में बुधवार की शाम अचानक आग लग गई। पालघर पुलिस के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अभी तक हादसे में 11 लोग झुलस गए है, वहीं 2 लोगों की जान जा चुकी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मौके पर दमकल विभाग के साथ पहुंची। आग बुझाने के साथ ही रेस्क्यू मिशन चलाया जा रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि अभी और भी लोग फंसे होने की आंशका है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

MIDC एरिया की एक कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग
रेस्कयू में लगी पालघर पुलिस ने जानकारी दी की पालघर जिले के बोइसर स्थित एमआईडीसी कैमिकल फैक्ट्री आज दोपहर के बाद अचानक आग लगने की जानकारी मिली। जब तक वहां पुलिस की मदद पहुंची तब तक 11 लोगों के झुलसने की जानकारी मिली है वहीं 2 लोगों की इसकी चपेट में आने से जान चली गई है। वहीं फैक्ट्री के अंदर और कर्मचारियों के फसे होने की जानकारी सामने आ रही है। दमकल विभाग आग बुझाने में लगा हुआ है ताकि अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया जा सके। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बायलर का फटना माना जा रहा है। पुलिस का रेस्क्यू मिशन जारी है...

मध्य प्रदेश में पेट्रोल टैंकर में लगी आग, 30 घायल 1 की गई जान
वहीं बुधवार की सुबह मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक बीपीसीएल का पेट्रोल टैंकर पलटने के बाद आग लगने की घटना से हुए ब्लास्ट में मौके पर मौजूद एक युवती की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई,वही घटना में 30 से अधिक लोग झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने वहां के जाम को क्लीयर कराने के साथ घायलों को इलाज के हॉस्पिटल भिजवाया वहीं गंभीर घायलों को इंदौर रैफर किया गया। घटना के बाद से वाहन का ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े- मध्‍य प्रदेश के खरगौन में बड़ा हादसा: हाइवे पर पेट्रोल टैंकर पलटने से लगी आग, एक महिला की मौत, 30 लोग झुलसे