आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना के एक विधायक अमित घोडा गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

मुंबई(Mumbai). आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले शिवसेना के एक विधायक अमित घोडा गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पालघर से शिवसेना के विधायक अमित घोडा ने पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेता अजीत पवार और नवाब मलिक की उपस्थिति में राकांपा की सदस्यता ग्रहण की। अमित अपने पिता और तत्कालीन शिवसेना विधायक कृष्ण घोडा के निधन के बाद फरवरी 2016 में पालघर से उपचुनाव में जीते थे।

भाजपा के पूर्व विधायक माणिकराव कोकाटे बुधवार को शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी राकांपा में शामिल हो गए। कोकाटे नासिक जिले की सिन्नार सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक भारत भालके 30 सितंबर को राकांपा में शामिल हो गए। भालके सोलापुर के पंधापुर से चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे।


[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]