महाराष्ट्र के पुणे से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक इंजीनियर हसबैंड ने अपनी इंजीनियर वाइफ को दर्दनाक मौत देकर मार डाला। इसके बाद खुद ने जाकर कहा- हा मैंने उसका कत्ल कर दिया। जबकि कुछ दिन पहले ही पत्नी ने एक बच्चे के जन्म दिया था।

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक इंजीनियर पति ने अपनी इंजीनियर पत्नी को मार डाला। दुखद बात यह है कि महिला ने कुछ दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। वह अभी-अभी मां बनी थी और पति ने उसको मौत की नींद सुलाकर दुनिया से विदा कर दिया। हैरानी तब हुई जब आरोपी ने खुद जाकर लोगों को बताया कि मैंने अपनी बीवी की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीवी को मारे इतने चाकू...खून से लथपथ हो गई लाश
दरअसल, यह खौफनाक वारादत हडपसर पुलिस थाने इलाके की है। जहां सोमवार को इंजीनियर पति राजेंद्र गायकवाड़ (उम्र 31) ने अपनी पत्नी गायकवाड़ (उम्र 28) की इस वजह से हत्या कर दी, क्योंकि उसे शक था कि उसकी पत्नी का कहीं अफेयर चल रहा है। दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ और युवक ने चाकू से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद जाकर अपने मकान मालिक को बताया कि उसन ज्योति की हत्या कर दी। फिर लैंड लॉर्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दो साल पहले हुई थी शादी, एक शक में सब खत्म
पुलिस ने बताया कि ज्योति और राजेंद्र की शादी दो साल पहले हुई थी। कुछ दिन पहले वह एक बच्चे के माता-पिता बने थे। ज्योति ने जून में एक बच्चे को जन्म दिया था। दोनों पेशे से इंजीनियर थे, वह एक बड़ी आईटी कंपनी में जॉब कर रहा था। इसी दौरान पति पत्नी पर शक करने लगा कि उसका कहीं अफेयर चल रहा है। मकान मालिक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच बच्चे के जन्म के बाद रोजाना विवाद होता था।

बीवी की पूरी सैलरी भी निकाल लेता था
बता दें कि राजेंद्र अपनी बीवी ज्योति की पूरी सैलरी भी ले लेता था। इतना ही नहीं वह बीवी के साथ मारपीट करता और पिता के घर से दहेज में पैसे लेकर आने का दबाव डालता था। सोमवार के दिन दोनों के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ। जहां राजेंद्र ने फिर ज्योति के कैरेक्टर को लेकर सवाल-जवाब किया। बस इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने चाकू से ज्योति पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें-मुंबई में महिला से गैंगरेप: प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया, सीने पर धारदार हथियार से हमला, बनाया वीडियो