भला किसी मासूम की शरारतों से किसका क्या नुकसान? लेकिन मुंबई में एक दादी को अपनी 2 साल की पोती का खेलना-कूदना, शैतानी करना बिलकुल पसंद नहीं था। एक दिन गुस्से में आकर उसे पोती को बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। दिल दहलाने वाली यह घटना 28 सितंबर की बताई जाती है।

मुंबई. मलाड के कुरार विलेज में एक दिल दहलाने वाला क्राइम सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी 2 साल की पोती को सिर्फ इसलिए 6th मंजिल से नीचे फेंक दिया, क्योंकि बच्ची शरारती थी। उसका खेलना-कूदना दादी को बिलकुल पसंद नहीं था। घटना 28 सितंबर की सुबह करीब 5.30 बजे की बताई जाती है। रुखसाना नामक महिला ने पोती जिया को किचन की खिड़की से नीचे फेंका था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बहू को पहले से ही था शक..
रुखसाना का बर्ताव बच्चों को लेकर असामान्य था। जब भी बच्चे खेलते-कूदते तो वो झगड़ने लग जाती थी। कभी-कभी तो वो गुस्से में अपना मानसिक संतुलन तक खो देती थी। जिया की मां साजिया अंसारी(21) के मुताबिक, उसकी सास का व्यवहार ठीक नहीं है। उसे डर था कि वो कहीं बच्ची को नुकसान न पहुंचा दे। लेकिन वो ऐसा कुछ करेगी, इसकी आशंका नहीं थी। हालांकि पोती को नीचे फेंकने के बाद महिला यूं बर्ताव करती रही, जैसे यह कोई हादसा है। लेकिन साजिया को सास पर पहले से ही शक था। उसने कुरार पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। घटना को अंजाम देने से पहले महिला ने अंदर से घर का दरवाजा बंद कर लिया था। इसलिए पुलिस को शक था कि इस घटना के पीछे घर के ही किसी सदस्य का हाथ है। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की, तो वो टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया।