प्रज्ञा पारकर मराठी टीवी सीरियल और नाटक में काम करती थीं। वे मॉडल भी थीं। सितंबर में रिलीज होने जा रही हिंदी फिल्म 'सेक्शन-375' में भी वे भी उन्हें अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा के संग काम करने का मौका मिला था।

मुंबई. पति की जॉब छूटने और खुद के पास कुछ अच्छा काम न होने से डिप्रेशन में आईं एक्ट्रेस प्रज्ञा पारकर ने बेटी का मर्डर करने के बाद सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। इस मामले की जांच कलवा पुलिस कर रही है। 40 साल की प्रज्ञा अपने पति प्रशांत और बेटी श्रुति(18) के साथ मनीषा नगर की गौरी सुमन बिल्डिंग में रहती थीं। श्रुति 12वीं की स्टूडेंट थी। प्रशांत किसी प्राइवेट फर्म में थे। हालांकि कुछ समय पहले उनकी जॉब छूट गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लंबे समय से परेशानी थीं
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रज्ञा काम न मिलने के कारण लंबे समय से पैसों की तंगी झेल रही थीं। इसके कारण वे मानसिक परेशान थीं। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे प्रशांत मॉर्निंग वॉक पर चले गए थे। करीब 2 घंटे बाद जब वो घर लौटे, तो काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बाहर खड़े रहे। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, तो अंदर का दृश्य देखकर सबके होश उड़ गए। कमरे में प्रज्ञा और श्रुति की लाश पड़ी हुई थी।

सुसाइड नोट में बताई परेशानी
मृतका के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने बताया कि पति की नौकरी चले जाने से वो बेहद तनाव में थी। घटना के लिए किसी का जिम्मेदार न ठहराने की बात कही है। प्रज्ञा ने श्रुति को गला दबाकर मारा था। इसके बाद फांसी पर लटक गई। 19 जून को श्रुति ने अपना जन्मदिन मनाया था।

फेसबुक पर शेयर किया था टीजर
प्रज्ञा 13 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'सेक्शन-375' में प्रज्ञा ने छोटा रोल निभाया था। गुरुवार की दोपहर प्रज्ञा ने अपने फेसबुक पेज पर इस फिल्म का ऑफिशियल टीजर शेयर किया था।