29 वर्षीय एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रूपए परामर्श फीस लेते हैं।

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन पर 29 वर्षीय एक महिला ने एक रुपए वाले क्लिनिक में बच्चे को जन्म दिया। अधिकारियों ने बताया कि सुभांती पात्रा रायगढ़ जिले के करजत से उपनगरीय रेलगाड़ी से मुंबई के परेल की यात्रा कर रही थी। तभी उन्हें प्रसव पीड़ा उठी। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल ठाणे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बने ‘एक रुपए वाला क्लिनिक’ में चिकित्सक को इसकी सूचना दी। महिला को क्लिनिक में ले जाया गया जहां सुबह करीब साढ़े छह बजे उसने बेटे को जन्म दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 सेंट्रल रेलवे ने शुरू की थी यह सेवा

क्लिनिक का संचालन एक निजी संस्था करती है। इसके सीईओ डॉ. राहुल घुले ने बताया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हैं और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लिनिक में अब तक 10 प्रसव करवाए जा चुके हैं। सेंट्रल रेलवे ने प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह के क्लिनिक कुछ समय पहले ही शुरू किए थे, जहां पर चिकित्सक महज एक रूपए परामर्श फीस लेते हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)