देश के 154 प्रबुद्ध नागरिकों ने  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा की अपील करते हुए संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया ।

नई दिल्ली. देश के 154 प्रबुद्ध नागरिकों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा की अपील करते हुए संशोधित नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। राष्ट्रपति से अपील करने वाले इन प्रबुद्ध नागरिकों में पूर्व न्यायाधीश, नौकरशाह, रक्षा कर्मी आदि शामिल हैं ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और दावा किया कि कुछ राजनीतिक तत्वों के दबाव में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है ।

(ये खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई/भाषा की है। एशियानेट न्यूज हिन्दी ने सिर्फ हेडिंग में बदलाव किया है।)