उत्तरी सिक्किम के जेमा में सेना का एक ट्रक खाई में गिर गया, जिसके चलते 16 जवानों की मौत हो गई और चार जवान घायल हो गए। घायलों को हेलिकॉप्टर की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। 

जेमा। उत्तरी सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में भारतीय सेना के 16 जवानों की मौत हो गई। हादसे में चार जवान घायल हो गए। हताहत हुए सभी जवान ट्रक में सवार थे। तीखे मोड़ पर ट्रक खड़ी ढलान पर फिसल गया और खाई में गिर गया। हादसे में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी की भी मौत हुई है। ट्रक इतनी अधिक ऊंचाई से गिरा कि चकनाचूर हो गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे का शिकार हुआ ट्रक सेना के तीन गाड़ियों के काफिले का हिस्सा था। यह काफिला शुक्रवार सुबह चटन से निकला था और जेमा के रास्ते थंगू की ओर बढ़ रहा था। सेना की ओर से जानकारी दी गई है कि हादसे के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। चार घायलों को खाई से निकालकर हेलिकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

पीएम ने ट्वीट किया- जवानों की शहादत से आहत हूं
हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "सिक्किम में सड़क दुर्घटना में वीर जवानों की शहादत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मेरी कामना है कि घायल जल्द स्वस्थ हों।"

Scroll to load tweet…

राजनाथ सिंह ने हादसे पर व्यक्त किया दुख
हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, "उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसे के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से "गहरा दुख" हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।"

Scroll to load tweet…

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर सभी घायलों की कुशलता और दिवंगत जवानों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें- कोरोना का टीका लेने के लिए नहीं लगवाना पड़ेगा इंजेक्शन, नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी, पाने को करना होगा यह काम

यह भी पढ़ें- भारत सरकार ने विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए जारी किया गाइडलाइन, पहनना होगा मास्क-एयरपोर्ट पर होगी जांच