कोरोना वायरस के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के बड़ी संख्या में संदिग्ध मिले हैं। इन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से 100 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये सभी कुछ दिनों पहले एक मस्जिद में एक कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले लगातर बढ़ रहे हैं। इसी दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के बड़ी संख्या में संदिग्ध मिले हैं। इन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इनमें से 100 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। ये सभी कुछ दिनों पहले एक मस्जिद में एक कार्यक्रम में इकट्ठा हुए थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के मरकज में कुछ दिनों पहले एक कार्यक्रम हुआ था। इसमें शामिल एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है, जबकि 6 लोग पॉजिटिव पाए गए। दिल्ली में तमाम प्रतिबंधों के बावजूद इसी महीने ये कार्यक्रम हुआ था। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए थे। प्रशासन को डर है कि इनसे कई और लोग भी संक्रमित ना हुए हों।

Scroll to load tweet…

जनता कर्फ्यू के दिन हुआ था कार्यक्रम
जनता कर्फ्यू के दिन हुए इस कार्यक्रम में करीब 1200 लोग पहुंचे थे। साउथ दिल्ली में बनी इस 6 मंजिला इमारत में 2 हजार लोग हैं, जिनमें से 280 विदेशी हैं। इनमें से करीब 300 में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की पूरी जानकारी गृह मंत्रालय को भेज दी है।