पुणे जिले में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 5 व्यक्ति अभी भी लापता हैं।
पुणे. पुणे जिले में बाढ़ और बारिश से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 5 व्यक्ति अभी भी लापता हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुधवार-गुरुवार को पुणे शहर और जिले में भारी बारिश हुई थी। जिससे नालों, नदियों में अचानक बाढ़ आ गई। मूसलाधार बारिश के कारण दीवार गिरने की कई घटनाएं हुई। पुणे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में बारिश या बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लापता हैं। पुणे ग्रामीण पुलिस ने कहा कि जिले में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 व्यक्ति लापता है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]
