पुलिस ने इंजीनियरिंग के 4 छात्रों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक गर्भवती कुत्ते को पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि कुत्ते के भौंकने से वे परेशान थे। वो उनके खेल के बीच भी बाधा बन जाता था। इस घटना का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था। 

नई दिल्ली. पुलिस ने डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट के 4 छात्रों को न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में एक गर्भवती कुत्ते(pregnant dog) को पीट-पीट कर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बताया कि कुत्ते के भौंकने से वे परेशान थे। वो उनके खेल के बीच भी बाधा बन जाता था। जब वो खेल रहे होते थे, तब वो मैदान में आ जाता था। इस घटना का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया था। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो डॉग लवर्स ने खासी नाराजगी दिखाई थी। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

10-12 लोग कुत्ते को टीन शेड में ले जाकर पीटते दिखे
दिल दहलाने वाली इस घटना के वायरल वीडियो के साथ एक महिला ने शनिवार(19 नवंबर) को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में अज्ञात लोगों के एक समूह द्वारा एक गर्भवती स्ट्रीट डॉग को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाले जाने के कुछ दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चारों डॉन बॉस्को टेक्निकल इंस्टीट्यूट के कॉलेज छात्र हैं। घटना के कथित वीडियो में 10-20 लोगों को कुत्ते को एक टीन शेड में ले जाते और उसकी पिटाई करते दिखाया गया था। उनमें से कुछ को इसे मारो, इसे मारो चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। इसके बाद वे कुत्ते को उठाकर खेत में छोड़ते नजर आए थे।

इस वजह से कुत्ते से परेशान थे आरोपी
पुलिस ने सोमवार(21 नवंबर) को कहा कि घटना 30 अक्टूबर को हुई थी, जब छात्र मैदान में खेल रहे थे। जब लड़के खेल रहे थे, तभी यश्ह कुत्ता बीच में आ गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह स्ट्रीट डॉग पास में रहता था। वो अकसर मैदान में घूमता रहता था। लड़कों ने पुलिस से कहा कि वे कुत्ते से परेशान थे। वो उनके खेल में बाधा बनता था। इसके बाद उन्होंने पहले कुत्ते का पीछा करना शुरू किया और उसे कुछ देर दौड़ाया। बाद में उन्होंने कुत्ते को पीटकर सबक सिखाने का फैसला किया। फिर उनमें से कुछ कुत्ते को टीन शेड में ले गए और डंडों और पत्थरों से उस पर हमला कर दिया। जब उन्हें पता चला कि कुत्ता मर गया है, तो वे उसे उसी खेत में ले गए और उसे दफना दिया। पुलिस ने जमीन से कुत्ते का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ता गर्भवती थी।

वीडियो वायरल होने पर पकड़े गए
सीनियर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने वीडियो फुटेज का एनालिसिस किया और जांच के बाद चार आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। डीसीपी (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने कहा: “मामला दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई और संस्थान का दौरा किया, लेकिन छुट्टी होने के कारण संस्थान बंद था। अंत में पुलिस ने निदेशक से संपर्क किया और उन्हें आश्वस्त किया कि मामला गंभीर है। फिर, एक व्यक्ति ने आगे आकर एक छात्र अविनाश मिंज (24) का विवरण दिया। कॉलेज से उसकी डिटेल निकलवाकर पुलिस की एक टीम ने उसके घर पहुंची, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था और उसका फोन स्विच ऑफ था। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद अविनाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके बयान के आधार पर कुत्ते का शव मिला। उनके सहयोगियों, अनीश होरहोरिया, राहुल कुजूर और गुरुवचन को भी गिरफ्तार किया गया है। 

pic.twitter.com/FRTZhfixLN

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/m2LmuA4fc3

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें
2 महीने में इंडोनेशिया में दूसरी बार मौत का भयानक मंजर, स्कूल में दबकर रह गए मासूम, 12 दिल दहलाने वाली तस्वीरें
Shraddha Walkar murder case: दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, केस CBI को ट्रांसफर करने HC में याचिका