हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Himachal Pradesh Rain) के कहर ने कम से कम 66 लोगों की जान ले ली है। बचाव अभियान के लिए सेना को तैनात किया गया है। शिमला और जोशीमठ में भूस्खलन की चपेट में आकर कई घर गिर गए हैं। 

शिमला। अत्यधिक बारिश और लैंडस्लाइड के चलते हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 66 लोगों की मौत हुई है। राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। सेना के जवानों को भी राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। दोनों राज्यों में कई जगहों पर भूस्खलन की चपेट में आकर घर गिरे हैं। मलबे से शव निकाले जा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल प्रदेश में 13 अगस्त से भारी बारिश हो रही है। राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि 60 लोगों की मौत हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक और उत्तराखंड में चार दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में राहत कार्य के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मलबे से निकाले गए तीन शव

हिमाचल प्रदेश के शिमाल के समर हिल में सोमवार को हुए भूस्खलन में शिव मंदिर ढह गया था। मंगलवार को इसके मलबे से एक शव को निकाला गया। सोमवार से बुधवार तक कुल 19 शव शिव मंदिर के पास से निकाल गए हैं। 10 और शवों के मलबे में दबे होने की आशंका है। शिमला में ही लैंडस्लाइड की दूसरी घटना में बुधवार को मलबे से दो शवों को निकाला गया। शिमला के कृष्णानगर इलाके में हुए भूस्खलन से आठ घर गिर गए। एक स्लॉटर हाउस भी गिर गया है।

Scroll to load tweet…

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भी सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखा गया है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि एनडीआरएफ और सेना ने पुलिस और एसडीआरएफ के साथ मिलकर मंगलवार सुबह करीब छह बजे समर हिल में बचाव अभियान फिर से शुरू किया। भारी बारिश के बाद सोमवार रात को बचाव अभियान रोक दिया गया था।

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते छह लोगों की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। राज्य में सोमवार से भारी बारिश हो रही है। दो और शव मिले है। सात अभी भी लापता हैं। भूस्खलन के चलते जोशीमठ में घर गिरे हैं। देहरादून स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि उत्तरकाशी जिले के आराकोट क्षेत्र के गांवों में पवार नदी का पानी घुसने से एक महिला बह गई थी। उसका शव मंगलवार को मिला।

यह भी पढ़ें- शिमला हादसे के बाद मलबे से जिंदा निकली लड़की:आर्मी के जवानों ने किया रेस्क्यू

वहीं, 14 साल की लड़की तेजस्विनी का शव ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में एक बरसाती नाले से बरामद किया गया है। तेजस्विनी अपनी मां और भाई के साथ कार में सवार होकर यात्रा कर रही थी। कार पानी में बह गई थी। वह ऋषिकेश के रानी मंदिर क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी मां और भाई का पता लगाने के लिए ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें- वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बड़ा हादसा: ढह गई 3 मंजिला इमारत, 5 लोगों की मौत