महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्लासनगर में एक आवासीय बिल्डिंग की छत गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हादसा शुक्रवार रात 9.30 बजे के बीच हुआ। बताया जाता है कि बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल का एक बड़ा स्लैब टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। राहत कार्य जारी है। 

ठाणे, मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्लासनगर में बिल्डिंग की छत गिरने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हादसा शुक्रवार रात पर 9.30 बजे के बीच नेहरू नगर चौक पर हुआ। बताया जाता है कि बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल का एक बड़ा स्लैब टूटकर ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। राहत कार्य जारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रातभर मलबा हटाया जाता रहा
ठाणे म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने बताया कि हादसे में कई लोग मलबे में दब गए थे। उन्हे निकालने के लिए रातभर राहत कार्य चलता रहा। शनिवार सुबह भी मलबा हटाया जाता रहा।

5वीं मंजिल का स्लैब चौथी, तीसरी और दूसरी मंजिल को तोड़ते हुए ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा था। यह मंजिल 26 साल पुरानी बताई जाती है। इसमें 29 परिवार रहते हैं। बाकी फ्लोर खाली थे। प्रशासन ने बिल्डिंग को सील कर दिया है।

ठाणे म्यूनिसिपल कार्पोरेशन ने कहा कि हादसे की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।