नेपाल के बैतड़ी जिले में एक रोड एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दशरथ चंद हाईवे के किनारे बैतड़ी में पाटन नगर पालिका में गुरुवार सुबह को हुआ। 

नई दिल्ली. नेपाल के बैतड़ी जिले में एक रोड एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत हो गई। 34 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा दशरथ चंद हाईवे के किनारे बैतड़ी में पाटन नगर पालिका में गुरुवार सुबह को हुआ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बस दार्चुला जिले के गन्ना से महेंद्रनगर जा रही थी। डीएसपी नारायण प्रसाद के अनुसार, बस रोड से 600 मीटर की दूरी पर जा गिरी। मृतकों में से सात पुरुष और दो महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं। गंभीर रूप से घायल सात यात्रियों को आगे के लिए धनगड़ी रेफर किया गया है। 27 यात्रियों का इलाज दादिल्धुरा जिला अस्पताल में चल रहा है। 

बस का मालिक बीरेंद्र कार्की ही बस चला रहा था। वह भी घायल हो गया है। पुलिस ने कहा कि वे दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।