बंदरों से निजात पाने के लिए इस किसान ने अपने कुत्ते पर पेंट कर उसे शेर के जैसा लुक दे दिया। इसके बाद बंदर किसान के खेत से दूर ही रहते हैं। 

शिवमोगा. फसल बचाने के लिए कर्नाटक के एक किसान ने अनूठा तरीका खोज निकाला है। इस किसान ने अपने कुत्ते के शरीर पर पेंटिंग कर उसे शेर का रूप दे दिया है। यह किसान बंदरों से परेशान था, जो उसकी फसल खराब कर देते थे। बंदरों से निजात पाने के लिए इस किसान ने अपने कुत्ते पर पेंट कर उसे शेर के जैसा लुक दे दिया। इसके बाद बंदर किसान के खेत से दूर ही रहते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नलुरू गांव में रहने वाले श्रीकांत गोवड़ा ने एक किसान को शेर के जैसे दिखने वाले पुतले के जरिए बंदरों को भगाते देखा था। इसके बाद उन्होंने अपने खेत में भी इस पुतले का उपयोग किया तो नतीजे चौकाने वाले थे। बंदर उनके खेत के आस-पास भी नहीं दिखे। यह आइडिया काम कर रहा था, पर श्रीकांत को लगा कि यह सबकुछ बहुत दिनों तक काम नहीं करेगा, इसके बाद उन्होंने बंदर भगाने के लिए अपने कुत्ते को ही जीता जागता शेर बना दिया। 

उनके अलावा एक अन्य किसान चिदानंद गौड़ा भी बंदरों को भगाने के लिए लाउड स्पीकर में कुत्ते की आवाज चलाते हैं। 

जानवरों के शरीर पर पेंटिंग करने का यह कोई पहला वाकया नहीं है। इससे पहले भी चीन के एक कैफे ने अपने चाउ चाउ डॉग को पांडा की तरह पेंट कर दिया था। इस कैफे ने इसके साथ ही डाइंग करवाने की सुविधा भी उपलब्ध कराई थी। कुत्तों के साथ इस व्यवहार के लिए इस कैफे की खासी आलोचना की गई थी, जिसके बाद कैफे ने यह सुविधा बंद कर दी। इससे पहले स्पेन में गधों को एक शादी में सजाने के लिए जिराफ तरह पेंट कर दिया गया था। इस बार एक एक्टिव्स्ट ने यह मुद्दा उठाया था।