हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी।

हैदराबाद. हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी करने वाले चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ जब शुक्रवार सुबह पुलिस आरोपियों को घटना वाली जगह ले गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपी मारे गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बचपन के दोस्त थे चारों आरोपी
हैदराबाद में डॉक्टर से गैंगरेप फिर हत्या के मामले में मारे गए चारो आरोपी बचपन के दोस्त थे। एक ट्रक ड्राइवर था और बाकी के तीनों क्लीनर। पुलिस के मुताबिक चारों ने शराब के नशे में 27 नंवबर की रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक पूरी वारदात को अंजाम दिया था। डॉक्टर को भी जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की गई थी। उसके मुंह में शराब उढ़ेली गई। शिवा नाम का आरोपी शराब लाया था। 20-20 साल के दो आरोपी, एक 21 और एक 26 साल का था।

पुलिस ने पड़ताल में पाया कि पहले आरोपी का नाम आरिफ था, जिसकी उम्र 26 साल था। वह 10वीं पास था। फिर पढ़ाई छोड़ ट्रक ड्राइवर बन गया।

दूसरे आरोपी का नाम शिवा का था। 20 साल के शिवा के बारे में कहा गया था कि यही वह शख्स था जो शराब लेकर आया।

तीसरे आरोपी का नाम नवीन कुमार था। 20 साल का नवीन शिवा का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

चौथे आरोपी का नाम चेन्ना केशवल्लु था। 21 साल के केशवल्लु का परिवार खेती करता है। साल भर पहले ही इसकी शादी हुई थी।

27 नवंबर का घटनाक्रम