सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के आवारा कुत्तों को शेल्टर में डालने का आदेश दिया है। भारत में तीन करोड़ आवारा कुत्ते हैं। वहीं, शेल्टर की संख्या करीब 3500 है। ऐसे में सवाल है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कैसे होगा?

Dog shelters in India: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के रिहायशी इलाकों से आवारा कुत्तों को पकड़कर शेल्टर होम में डालने का निर्देश दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इतने अधिक शेल्टर होम हैं जहां कुत्तों को रखा जा सके। भारत में करीब 3,500 शेल्टर होम ऐसे हैं जहां जानवरों को रखा जाता है। इनमें से कुछ सरकार द्वारा चलाए जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये शेल्टर्स देश भर में फैले हुए हैं और मुख्य रूप से कुत्तों सहित आवारा पशुओं के लिए भोजन, रहने की जगह और चिकित्सा देखभाल प्रदान करते हैं। अनुमान के अनुसार भारत में 3 करोड़ से अधिक आवारा कुत्ते हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या सभी आवारा कुत्तों को रखने की जगह है। अगर नहीं तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कैसे होगा?

भारत के प्रमुख पशु आश्रय और संगठन

पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए): भारत का सबसे बड़ा पशु कल्याण संगठन है। इसके देशभर में अनेक आश्रय स्थल हैं।

ब्लू क्रॉस ऑफ इंडिया: चेन्नई स्थित यह संस्था आवारा पशुओं को बचाने और इलाज के लिए जानी जाती है।

फ्रेंडिकोज SECA: मुख्य रूप से दिल्ली में जानवरों के आश्रय चलाती है। पशुओं का इलाज भी कराती है।

द वॉयस ऑफ स्ट्रे डॉग्स (VoSD): बैंगलोर में सबसे बड़े बचाव और पुनर्वास केंद्रों में से एक है।

करुणा एनिमल शेल्टर: हैदराबाद में है। यहां कुत्तों और बिल्लियों को रखा जाता है।

आवारा कुत्तों का कल्याण (WSD): मुंबई में काम करती है। आवारा जानवरों के इलाज और कुत्तों की नसबंदी पर फोकस है।

इसके अलावा भोपाल, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर, उदयपुर और कई अन्य शहरों में स्थानीय आश्रय स्थल और गैर सरकारी संगठन हैं जो आवारा कुत्तों के बचाव इलाज, पुनर्वास और गोद लेने के लिए काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते, पहले वाले की कीमत में खरीद सकते हैं दो रोल्स रॉयस कार

चुनौतियों का सामना कर रहे आश्रय स्थल

आश्रय स्थलों को बड़ी संख्या में आवारा पशुओं की देखभाल के लिए पर्याप्त पैसे, जगह, कर्मचारियों और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी कई पशु कल्याण संगठन आवारा पशुओं को आवश्यक सेवाएं दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ये है दुनिया के 10 सबसे खतरनाक कुत्ते, खतरा दिखा तो पल भर में कर देते हैं अटैक