Pathankot के Mirthal cantonment में सेना के एक जवान ने दो सैनिकों को गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी जवान फरार हो गया। पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का भी आदेश दिया है।

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में सेना के एक जवान ने दो हवलदारों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पठानकोट के मिरथल कैंट की है। यूनिट में हुई इस वारदात के बाद आरोपी जवान फरार हो गया। हालांकि, बाद में उसे अरेस्ट कर लिया गया है। सेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरी घटना

पंजाब के जिला पठानकोट में मिरथल आर्मी छावनी में सोमवार तड़के एक अप्रिय घटना घट गई। सेना के एक जवान ने अपने दो साथियों को सर्विस हथियार से मार गिराया। आरोपी फरार हो गया लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। आरोपी जवान से आगे की पूछताछ जारी है। पुलिस स्टेशन नंगलपुर में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।