राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दुर्घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि वह घटनास्थल निमातीघाट का दौरा करेंगे। माजुली और जोरहाट के प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। 

जोरहाट। असम के जोरहाट में ब्रह्मपुत्र नदी में जहाज और नाव की जबर्दस्त टक्कर हुई है। इस टक्कर में नाव डूब गई। बताया जा रहा है कि इस पर 120 लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना के बाद एनडीआरएफ बचाव कार्य में जुटी हुई थी। काफी संख्या में लोग लापता हैं। हादसा जिले के निमातीघाट के पास हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

100 के आसपास लोग बचाए गए

जानकारों की मानें तो टक्कर के दौरान दोनों नावों में करीब 120 लोग सवार थे। इसमें 100 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है। 

सीएम करेंगे घटनास्थल का दौरा

राज्य के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस दुर्घटना पर दु:ख जताते हुए कहा कि वह घटनास्थल निमातीघाट का दौरा करेंगे। माजुली और जोरहाट के प्रशासन को बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। मंत्री बिमल बोहरा को घटनास्थल का जायजा लेने के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मैंने होम मिनिस्टर अमित शाह से भी बात की है और घटना की पूरी जानकारी दी है। 

यह भी पढ़ें:

अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को लिखा लेटर, TMC द्वारा कांग्रेसियों का घर लूटने-तोड़फोड़ का आरोप

कश्मीरी पंडितों से फिर गुलजार होगी घाटी , पुनर्वास-समस्याओं के लिए पोर्टल लांच, मिलेगा त्वरित न्याय

अफगानिस्तान में बेनकाब हुआ पाकिस्तान: काबुल में हजारों महिलाएं-पुरुष सड़क पर उतरे, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगे नारे