MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • G20 की बैठक में शामिल होने भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री हुए ऑटो रिक्शा में सवार, लिया मसाला चाय का मजा

G20 की बैठक में शामिल होने भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री हुए ऑटो रिक्शा में सवार, लिया मसाला चाय का मजा

नई दिल्ली। जी20 के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अमेरिका लौट गए। इससे पहले उन्होंने अमेरिकी दूतावासों के कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने ऑटो रिक्शा की सवारी की और मशाला चाय का मजा लिया।

2 Min read
Vivek Kumar
Published : Mar 04 2023, 11:31 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Twitter

एंटनी ब्लिंकन ने भारत में रह रहे अमेरिकी नागरिकों और उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई में अमेरिकी दूतावासों के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

25
Image Credit : Twitter

एंटनी ब्लिंकन ने भारत यात्रा के दौरान की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वह ऑटो रिक्शा में सवार दिख रहे हैं। अमेरिकी दूतावास के कई कर्मचारी भी अन्य ऑटो पर सवार हुए। दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने ब्लिंकन की ऑटो-रिक्शा सवारी का एक वीडियो पोस्ट किया है।

35
Image Credit : Twitter

ब्लिंकन ने नई दिल्ली में वुमन सिविल सोसायटी के नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मसाला चाय का आनंद लिया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की।

45
Image Credit : Twitter

भारत यात्रा के संबंध में ब्लिंकन ने ट्वीट किया कि भारत और अमेरिका की साझेदारी भारत-प्रशांत को सुरक्षित रखने के लिए साझा की गई मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के आतिथ्य और नेतृत्व के लिए धन्यवाद। 
 

55
Image Credit : Twitter

एंटनी ब्लिंकन की मुलाकात गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर ध्यान केंद्रित किया और रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। ब्लिंकन ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी मुलाकात की।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved