पश्चिम बंगाल की एक युवती ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। युवती का प्रेम संबंध चार साल से उस युवक के साथ चल रहा था, लेकिन बीते कुछ माह से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई थी। लड़की को यह बात नागवार गुजरी।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल ( West Bengal) की एक 22 साल की युवती ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। युवती का प्रेम संबंध चार साल से उस युवक के साथ चल रहा था, लेकिन बीते कुछ माह से दोनों के रिश्ते में दूरी आ गई थी। लड़की को यह बात नागवार गुजरी। वह नौकरी के लिए कुछ माह पहले झारखंड गई थी। प्रेमी बंगाल में ही रहा। इस दौरान दोनों के बीच रिश्ता पहले जैसा नहीं रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने आरोपी युवती को गुरुवार को गिरफ्तार कर किया। इसके बाद युवक पर गोली चलाने का मामला चर्चा में आया। घटना पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान (Purba Bardhaman) जिला के कतवा थाना क्षेत्र के केशिया गांव में घटी। युवती का 22 वर्षीय प्रेमी सुरक्षित है। गोली उसके पेट में लगी थी। युवक द्वारा पुलिस में किए गए शिकायत के अनुसार लड़की कुछ महीने पहले नौकरी करने झारखंड गई थी। वह घर लौटी तो युवक को रात में गांव के सर्कस मैदान में बुलाया। 

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार
युवक प्रेमिका के बुलाने पर उससे मिलने चला गया। युवती ने युवक को पहले गले लगाया, किस किया और साथ में दोनों ने सिगरेट पिया। इसके बाद अचानक उसने पिस्टल निकाल ली। युवक कुछ समझ पाता इससे पहले ही युवती ने उसपर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। गोली लगने से वह जमीन पर गिर गया था। जब तक उठा युवती भाग गई।

युवक द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवती को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद कर लिया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना की वजह रिश्ते में आई दूरी है। मामले की जांच चल रही है। पूछताछ के बाद युवती को जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें

लड़कियों की Marriage Age 21 करने पर SP नेता अबू आजमी ने कहा- जिनके अपने बच्चे नहीं वे ला रहे ऐसे कानून

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, विधानसभा में कहा- 'रेप रोकना नामुमकिन हो तो इसका आनंद लो'

MP में मासूम का रेस्क्यू सफल, बोरवेल में गिरी डेढ़ साल की बच्ची साढ़े 9 घंटे बाद बाहर आई