बेंगलुरु में बिहार की एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवती कोरमंगला पीजी में रहती थी। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 

नेशनल न्यूज। कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। यहां बिहार की 24 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में एक चौंकाने वाला क्राइम सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिहार की 24 वर्षीय महिला कृति कुमारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना रात 11:10 से 11:30 बजे के बीच हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चाकू लेकर पीजी में घुसा युवक
24 साल की युवतीकृति कुमारी बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करती थी। कोरमंगला के वीआर लेआउट पीजी में कृति रहा करती थी। इस दौरान बुधवार को एक युवक पीजी मेें धारदार हथियार लेकर घुसता है। वह पीजी में सीधे महिला के कमरे में चला गया औऱ चाकू से महिला पर वार करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब लोग रूम में गए तो पीजी में वह मृत पाई गई।

पढ़ें Iphone-दोस्ती और नशे का इंजेक्शन, जयपुर के 19 वर्षीय लड़के की मर्डर मिस्ट्री

दक्षिण पूर्व डिवीजन की डीसीपी सारा फातिमा के साथ कोरमंगला पुलिस तुरंत जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारी अब आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज पर भरोसा कर रहे हैं। जांच में लगता है अपराधी वह व्यक्ति हो सकता है जिसे कृति जानती थी जो इस हीनियस क्राइम में शामिल हो सकता है। वह कृति का कोई खास परिचित भी हो सकता है।

घटना में पीजी मालिक की लापरवाही को संभावित कारण मानकर जांच की जा रही है। जांच में तेजी लाने के लिए पुलिस ने कोरमंगला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया है।