भारत जोड़ो यात्रा का 19 नवम्बर को महाराष्ट्र में आखिरी दिन होगा। यहां के बाद अब यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रहा। भारत जोड़ो यात्रा 7 नवम्बर को राज्य में प्रवेश किया था। नांदेड़ के बाद, पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर कर चुकी है और आगे बढ़ने से पहले अकोला और बुलढाणा जिलों को कवर करेगी। 

Bharat Jodo Yatra news: भारत जोड़ो यात्रा अपने सफर के दौरान एक और इतिहास बनाने जा रहा है। 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूरे दिन केवल महिलाएं ही यात्रा में साथ चलेंगी। महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को बराबरी का दर्जा का संदेश देने के लिए कांग्रेस ने भारत की आयरन लेडी की जयंती पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का ऐलान किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस के मीडिया सेल इंचार्ज जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चलेंगी। पार्टी की महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और देश के कोने कोने से आई महिलाएं इस यात्रा में दोनों सत्रों में साथ चलेंगी। 

20 नवम्बर को मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचेगा