असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है।

गुवाहाटी। असम विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। कांग्रेस ने भूपेन कुमार बोरा को राज्य का नया प्रमुख बनाया है। नए प्रदेश अध्यक्ष के अलावा तीन कार्यकारी अध्यक्षों का भी ऐलान किया गया है। भूपेन कुमार बोरा दो बार से विधायक हैं। 
रिपुन बोरा की जगह पर नवनियुक्त भूपेन कुमार बोरा आसाम के बीहपुरिया से विधायक हैं। वह 2013 से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन कार्यकारी अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

भूपेन बोरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के अलावा उनके सहयोग के लिए तीन कार्यकारी अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी को असम प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा कमलाख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिकदर को भी असम कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी के ‘मन की बात’: कारगिल का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा, रोमांचित करने वाली गाथा जरूर पढ़ें

ड्रैगन को जवाबः एलएसी पर भारत ने 15000 और सैनिक तैनात किए

पृथ्वी के पास से गुजर गया ‘2008 जी020’ एस्टेरॉयड, 2034 में चौथी बार गुजरेगा

पोर्नाेग्राफी केसः राजकुंद्रा पर ईडी दर्ज करेगी मनी लांड्रिंग और फेमा का केस, शिल्पा से भी हो सकती है पूछताछ