08:11 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live बिहार की जीत पर पीएम मोदी, आप लोगों ने तो गर्दा उड़ा दिया

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की धमाकेदार जीत के बाद पीएम मोदी शाम करीब 6.50 पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गमछा लहराते हुए जनता का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा, ये प्रचंड जीत ये अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। बिहार के हर घर में आज मखाने की खीर बनेगी। पूरी खबर पढ़ें..

06:53 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live गमछा लहराते हुए BJP दफ्तर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गमछा लहराते हुए बीजेपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूलों से उनका स्वागत किया। मोदी ने हाथ हिलाकर सभी लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे गूंजते रहे। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुलदस्ता देकर पीएम का स्वागत किया। 

06:35 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live मनोज तिवारी ने गाया गाना, हां हम बिहारी हैं जी..

भाजपा सांसद और गायक मनोज तिवारी ने पार्टी मुख्यालय में पार्टी नेताओं के जश्न के बीच एक गाना गाया, जिसके बोल- जाति की दीवार टूटी बिहार के आभारी हैं जी, हां हम बिहारी हैं जी...। बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहा है।

Scroll to load tweet…

 

06:31 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live RJD के खराब प्रदर्शन के बाद अपने आवास से निकलते लालू यादव

राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव अपने आवास से निकलते हुए। चुनाव आयोग ने अब तक 99 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से एनडीए ने 85 और महागठबंधन ने 10 सीटें जीती हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

Scroll to load tweet…

 

06:28 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंचें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बिहार में 200+ सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

Scroll to load tweet…

 

06:23 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live बीजेपी मुख्यालय पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार में ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।

Scroll to load tweet…

 

05:35 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live पटना बीजेपी कार्यालय पहुंचे बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े

बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी नेता और कार्यकर्ता यहां जश्न मना रहे हैं।

Scroll to load tweet…

 

05:00 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: उत्तराखंड बीजेपी ऑफिस में बिहार चुनाव की जीत का जश्न

उत्तराखंड बीजेपी ऑफिस में बिहार चुनाव की जीत का जश्न

Scroll to load tweet…

 

04:50 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: जगदंबिका पाल ने कहा- "वंशवाद नहीं चलेगा"

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने एनडीए की शानदार और निर्णायक जीत का श्रेय बिहार की जनता को दिया। उन्होंने कहा- इस जनादेश ने वंशवाद की राजनीति के खिलाफ एक मज़बूत संदेश दिया है।

04:05 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: 5वीं बार CM बनेंगे नीतीश कुमार

चुनाव आयोग के अनुसार, नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में पांचवीं बार कार्यकाल लगभग तय है। NDA का 200 से ज़्यादा सीटों पर निर्णायक बढ़त।

02:46 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates:'बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है'

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने NDA के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, "एक ही नारा है- बिहार की जीत हमारी है, अब बंगाल की बारी है"।

02:09 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: "डबल इंजन सरकार की वापसी"

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार वाली डबल इंजन सरकार बिहार में फिर से सत्ता में आने वाली है। लोगों ने विकास के लिए वोट किया है और अपराध-अराजकता को नकार दिया है।

01:38 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates:अलीनगर से मैथिली ठाकुर आगे, नीतीश कुमार और पीएम मोदी को दिया श्रेय

बिहार चुनाव परिणाम 2025 लाइव अपडेट: अलीनगर से आगे चल रही गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि लोगों ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। यह सिर्फ़ मेरी जीत नहीं है। यह उनकी भी जीत है। नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए जो काम किया है, उससे मुझे अपने सफ़र में बहुत मदद मिली है। लोगों में पीएम मोदी के लिए बहुत प्यार है और एनडीए पर उनका बहुत भरोसा है। यह (अलीनगर) निश्चित रूप से सीतानगर बनेगा।"

12:41 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: नित्यानंद राय ने कहा- PM मोदी के दिल में बिहार

बिहार में NDA की बड़ी जीत दिखाने वाले रुझानों पर केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं। लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद।

12:34 PM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: चिराग पासवान ने बिखेरी चमक, 20 सीटों पर बढ़त

चिराग पासवान की पार्टी 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12:30 बजे तक पार्टी लड़ी गई 29 में से 20 सीटों पर आगे चल रही है।

11:12 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: राघोपुर से तेजस्वी यादव चल रहे पीछे

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम: राघोपुर विधानसभा सीट से तेजस्वी यादव 1273 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं।

11:02 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates: पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा, कहा- चुनावी लड़ाई 'जनता बनाम चुनाव आयोग'

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "यह तो बस शुरुआत है, और हम इंतज़ार कर रहे हैं। रुझान बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता बिहार की जनता पर प्रभाव डाल रहे हैं। SIR और 'वोट चोरी' जैसे मुद्दों के बावजूद जनता ने अदम्य साहस दिखाया है। ज्ञानेश कुमार गुप्ता कितने कारगर साबित होंगे, यह देखना बाकी है। यह मुकाबला भारत के चुनाव आयोग और बिहार की जनता के बीच है। 'टू सर्व विद लव' नाम की एक किताब आई थी। ज्ञानेश कुमार गुप्ता यह किताब पीएम मोदी के लिए लिख रहे हैं।

Read Full Story
11:00 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live महागठबंधन को क्या हुआ? क्या यह ऐतिहासिक गिरावट है?

महागठबंधन सिर्फ़ 50 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जो यह सबसे बड़ा सवाल छोड़ गया:

  • राजद: 38
  • कांग्रेस: 7
  • वामदल: 5
  •  
10:59 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live क्या बिहार ने NDA को ‘क्लियर कमांड’ दिया? आंकड़े क्यों चौंकाते हैं?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट: नतीजे बताते हैं कि NDA 190 सीटों के साथ एकतरफा बढ़त बनाए हुए है।

भाजपा: 80

जदयू: 82

लोजपा: 23

अन्य: 5

क्या यह वही ‘लैंडस्लाइड मोमेंट’ है जिसकी राजनीतिक पंडितों को उम्मीद नहीं थी? क्या इस जीत के पीछे जातीय समीकरण से बड़ा कोई छिपा संदेश है?

10:52 AM (IST) Nov 14

Bihar Assembly Poll Results 2025 Live Bihar Election Results 2025 Live Updates:जीतन राम मांझी ने कहा, एनडीए को मिला प्रचंड जनादेश

हम मुखिया जीतन राम माझी ने कहा कि अमित शाह की भविष्यवाणी को साकार कर रहा है। केंद्रीय मंत्री और हम (एस) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा, "अमित शाह एक ज़मीनी नेता हैं जिन्होंने यहाँ का माहौल भाँप लिया है और भविष्यवाणी की है कि एनडीए भारी जनादेश के साथ सरकार बनाएगा और ठीक वैसा ही हो रहा है। लोकसभा चुनावों के दौरान, हमने स्पष्ट रूप से नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था। अगर हमें यहाँ मंत्री पद नहीं भी मिलता है, तो भी यह ज़रूरी है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने रहें। अब यह भी स्पष्ट है कि जेडी(यू) सबसे बड़ी पार्टी होगी।"