पटना के गांधी मैदान इलाके में सोमवार की सुबह आठ बजे एक मकान में जोरदार बम विस्फोट हुआ। इस धमाके में सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

पटना. पटना के गांधी मैदान इलाके में सोमवार की सुबह आठ बजे एक मकान में जोरदार बम विस्फोट हुआ है, जिसमें दो घर ध्वस्त हो गए हैं। इस धमाके में सात लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। सभी घायलों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि दो मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके की गूंज कई किलोमीटर तक सुनाई दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस बोली सिलेंडर ब्लास्ट, लोग बोले साजिश

इस मामले में सिटी एसपी ने कहा कि देखकर लग रहा है कि घर में रखा छोटा सिलिंडर फट गया है, जांच की जा रही है। इस पर स्थानीय लोगों ने एक सुर में कहा कि पुलिस झूठ बोल रही है। सिलिंडर फटता तो आग लगती, बदबू आती, लेकिन सिलिंडर का कोई अवशेष नहीं मिले हैं। ये बड़े बम विस्फोट की घटना है, लोग जिस तरह से घायल हैं, उससे साफ लग रहा है कि बम विस्फोट हुआ है।