भाजपा ने सोनिया गांधी पर जॉर्ज सोरोस के फाउंडेशन से जुड़े होने का आरोप लगाया है, कश्मीर मुद्दे पर विदेशी प्रभाव का दावा किया है। राहुल गांधी पर भी विदेशी ताकतों से मिलीभगत का आरोप लगाया गया है।

नई दिल्ली। भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाता अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के फाउंडेशन से पैसे लेने वाले एक समूह से है। इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि अमेरिका के "डीप स्टेट" ने भारत को अस्थिर करने के लिए राहुल गांधी के साथ मिलकर काम किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा ने X पर इस संबंध में कई पोस्ट किए हैं। कहा है कि सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस के समूह का संबंध भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी संस्थाओं के प्रभाव को दर्शाता है। भाजपा ने पोस्ट किया, "FDL-AP फाउंडेशन की सह-अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित एक संगठन से जुड़ी हुई हैं। FDL-AP फाउंडेशन ने कश्मीर को भारत से अलग एक इकाई के रूप में माना है। सोनिया गांधी और एक ऐसे संगठन के बीच यह जुड़ाव, जिसने कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में विचार का समर्थन किया है, भारत के आंतरिक मामलों पर विदेशी संस्थाओं के प्रभाव और ऐसे संबंधों के राजनीतिक प्रभाव को व्यक्त करता है।"

Scroll to load tweet…

जॉर्ज सोरोस और राहुल गांधी मिलकर कर रहे भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश

भाजपा ने दावा किया कि सोनिया गांधी के राजीव गांधी फाउंडेशन की अध्यक्षता के कारण जॉर्ज सोरोस फाउंडेशन के साथ साझेदारी हुई। इससे पता चलता है कि भारतीय संगठनों को किस तरह विदेशी फंडिंग मिल रही है। विदेश से उसपर प्रभाव डाला जा रहा है।

भाजपा ने कहा कि राहुल गांधी ने अडानी मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसका सीधा प्रसारण जॉर्ज सोरोस द्वारा वित्तपोषित ओसीसीआरपी द्वारा किया गया। इससे पता चलता है कि उनके बीच कितना मजबूत और खतरनाक संबंध है। ये मिलकर भारतीय अर्थव्यवस्था को पटरी से उतारने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सार्वजनिक रूप से जॉर्ज सोरोस को अपना 'पुराना मित्र' बताया है।

यह भी पढ़ें- आपदा फंड पर हाईकोर्ट ने केरल सरकार को फटकारा, जावड़ेकर बोले- एक्सपोज हुए LDF-UDF