भाजपा (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्‌डा (JP Nadda) ने अपनी टीम में रविवार को विस्तार किया। इसमें पांच नए लोगों को शामिल किया गया है।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) ने अपनी टीम में महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े को महासचिव नियुक्त किया है। उनके अलावा बिहार के ऋतुराज सिन्हा और झारखंड (Jharkhand) की आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव, जबकि पश्चिम बंगाल (West Bengal)की भारती घोष (Bharti Ghosh) और कांग्रेस (Congress) के पूर्व नेता शहजाद पूनावाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में इन नियुक्तियों की रविवार को घोषणा की गई। तावड़े अभी तक नड्डा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की टीम में सचिव के पद पर थे और वह हरियाणा का प्रभार संभाल रहे थे। उन्हें प्रमोट कर राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अरुण सिंह के अलावा कैलाश विजयवर्गीय, दुष्यंत गौतम, डी पुरंदेश्वरी, सी टी रवि, तरूण चुग और दिलीप सैकिया वर्तमान में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। अब इसमें नया नाम तावड़े का जुड़ गया है। भाजपा की बिहार इकाई में पदाधिकारी रह चुके ऋतुराज सिन्हा पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा के पुत्र हैं। आशा लकड़ा रांची की महापौर हैं। भारती घोष भारतीय पुलिस सेवा की पूर्व अधिकारी हैं। वह 2019 में भाजपा में शामिल हो गई थीं। 

यह भी पढ़ें
Apple Watch Series 8 का डिजाइन हुआ ऑनलाइन लीक, ब्लड में ग्लूकोज लेवल मॉनिटर कर पाएंगे आप
Farm Laws: सिंघु बार्डर पर निर्णय-पीएम मोदी को लिखेंगे खुला पत्र, पूछा टेनी को क्यों नहीं किया जा रहा बर्खास्त