गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया। रवि किशन ने कहा कि भारत में हिंदुओं की आबादी 100 करोड़ है, इसलिए भारत हिंदू राष्ट्र है। दुनिया में कई मुस्लिम और ईसाई देश हैं।
नई दिल्ली. गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया। रवि किशन ने कहा कि भारत में हिंदुओं की आबादी 100 करोड़ है, इसलिए भारत हिंदू राष्ट्र है। दुनिया में कई मुस्लिम और ईसाई देश हैं। इसलिए यह अद्भुद बात है कि हमारे पास अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए 'भारत' नाम का एक देश है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

Scroll to load tweet…
गोरखपुर से भाजपा सासंद हैं अभिनेता
रवि किशन बॉलीवुड और भोजपुरी के जाने माने अभिनेता हैं। वे 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें भाजपा ने गोरखपुर से टिकट दिया था। रवि किशन जौनपुर के रहने वाले हैं। 2014 में उन्होंने गोरखपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था।
