पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal ) का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे। पंबाज के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक (National Mourning) की घोषणा की है।

Prakash Singh Badal Demise. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal ) का निधन हो गया है। वे 95 वर्ष के थे। पंबाज के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिन के राष्ट्रीय शोक (National Mourning) की घोषणा की है। अकाली दल के नेता और पूर्व सीएम के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। सूत्रों की मानें तो दिवगंत नेता के अंतिम दर्शन के लिए पीएम मोदी चंडीगढ़ पहुंचे और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हरियाणा और पंजाब के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रकाश सिंह बादल का निधन: पीएम मोदी ने शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल भारतीय राजनीति का चेहरा थे। उन्होंने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि प्रकाश सिंह बादल जी के निधन के समाचार से वे आहत हैं। उन्होंने मुश्किल वक्त में बेहतर पंजाब बनाने के लिए दिन-रात काम किया।

प्रकाश सिंह बादल का निधन: लालकृष्ण आडवाणी ने बताया महान नेता

बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुख जताया है। आडवाणी ने कहा कि वे बेहद साधारण तरीके से रहते थे और उन्होंने किसानों और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए थे। आडवाणी ने कहा कि बादल जी जमीनी नेता थे और पंजाब के लिए बिना थके काम किया। उनके निधन पर गहरा दुख है।

प्रकाश सिंह बादल का निधन: राजनाथ सिंह ने कहा किसानों के लिए किया काम

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रकाश सिंह बादल के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने बादल परिवार और उनके शुभचिंतकों के प्रति शोक संवेदना भेजी। राजनाथ सिंह ने कहा कि पंजाब के दिग्गज नेता ने राज्य की भलाई के लिए बड़े काम किए। राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि प्रकाश सिंह बादल का लंबा राजनैतिक और प्रशासनिक अनुभव रहा। उन्होंने राज्य के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई। उनके निधन से राजनैतिक जगत में शून्य व्याप्त हुआ है।

प्रकाश सिंह बादल का निधन: कई बार बने थे पंजाब के मुख्यमंत्री

प्रकाश सिंह बादल शिरोमणि अकाली दल के नेता थे और वे चार बार पंजाब के मुख्यमंत्री चुने गए। प्रकाश सिंह बादल 1970-71 तक 1977 -1980 तक, 1997-2002 तक और 2007-17 तक पंबाज के मुख्यमंत्री पर पर रहे। बीमारी की वजह से उन्हें बीते 21 अप्रैल को आईसीयू में भर्ती कराया गया था, उन्हें सांस लेने की तकलीफ थी। जहां 25 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें

पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र में निधन, PM Modi ने जताया शोक, बादल गांव में होगा अंतिम संस्कार