बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में RCB के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले गिरफ्तार। एयरपोर्ट से मुंबई जाते वक्त धरे गए। इवेंट कंपनी के तीन कर्मचारी भी हिरासत में।

Bengaluru Stampede: बेंगलुरु पुलिस ने 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के मामले में आरसीबी (Royal Challengers Bengaluru) के मार्केटिंग प्रमुख निखिल सोसले को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डियाजियो इंडिया में आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू के हेड को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। वह मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले थे। उनके साथ ही विक्ट्री सेलिब्रेशन के आयोजक डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के तीन कर्मचारियों किरण, सुमंत और सुनील मैथ्यू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि भगदड़ के संबंध में FIR दर्ज की गई है। इसमें आरसीबी, इवेंट ऑर्गनाइजेशन कंपनी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (केएससीए) को आरोपी बनाया गया है। केएससीए सचिव और कोषाध्यक्ष के फरार होने की खबर है। पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले।