Chief Justice Surya Kant Personal Life: भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत की फैमिली काफी सिंपल है। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। इसके अलावा तीन भाई और भाईयों का पूरा परिवार है। ये सभी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। 

Chief Justice Surya Kant Family: जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस की शपथ लेने जा रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में होने वाला यह शपथ समारोह बेहद खास है। पहली बार 7 देशों ब्राजील, केन्या, मलेशिया, मॉरिशस, भूटान, श्रीलंका और नेपाल के सीजेआई अपने प्रतिनिधिमंडलों के साथ शामिल होंगे। जस्टिस सूर्यकांत सीजेआई बीआर गवई की जगह लेंगे। इस पद पर 9 फरवरी, 2027 तक यानी 14 महीने बने रहेंगे। इस शपथ समारोह से पहले जस्टिस सूर्यकांत की फैमिली की भी चर्चा है। आइए जानते हैं उनकी पत्नी और बेटियां क्या करती हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CJI सूर्यकांत की पत्नी और बेटियां क्या करती हैं?

जस्टिस सूर्यकांत की पत्नी सविता सूर्यकांत एजुकेशन सेक्टर से जुड़ी रही हैं। वह कॉलेज में प्रिंसिपल के पद से रिटायर हुई हैं। वह इंग्लिश की प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। उनकी दो बेटियां हैं। जिनका नाम मुग्धा और कनुप्रिया है। दोनों अभी पढ़ाई कर रही हैं और पब्लिक लाइमलाइट से दूर रहती हैं।

CJI सूर्यकांत की फैमिली में कौन-कौन है?

जस्टिस सूर्यकांत मूल रूप से हरियाणा के हिसार जिले के पेटवाड़ गांव से आते हैं। उनकी फैमिली में पत्नी और बेटियों के अलावा तीन भाई ऋषिकांत,शिवकांत और देवकांत और उनकी पूरी फैमिली है। शपथ ग्रहण समारोह में उनका पूरा परिवार शामिल होगा।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत के पिता कौन थे?

जस्टिस सूर्यकांत चीफ जस्टिस बनने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति हैं। उनका जन्म 10 फरवरी, 1962 को हिसार के पेटवाड़ गांव में हुआ था। उनके पिता टीचर थे। जस्टिस सूर्यकांत की शुरुआती पढ़ाई गांव में ही हुई। इसके बाद 1984 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री लेकर हिसार की जिला अदालत में वकील के तौर पर करियर की शुरुआत की। इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में प्रैक्टिस के लिए चंडीगढ़ चले गए। 38 साल की उम्र में ही वे हरियाणा के एडवोकेट जनरल बने। 2004 में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए। 2011 में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कानून में मास्टर डिग्री हासिल की। 

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस कब बनें? 

14 साल तक हाईकोर्ट में जज के रूप में काम करने के बाद अक्टूबर 2018 में जस्टिस सूर्यकांत हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बने, 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त किए गए और अब देश के चीफ जस्टिस बन रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-हिसार से सुप्रीम कोर्ट तक: कैसे गांव का लड़का बना भारत का 53वां चीफ जस्टिस, CJI सूर्यकांत की कहानी

इसे भी पढ़ें- शादी महिलाओं के दमन का जरिया है, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सूर्यकांत ने कह दी ये बड़ी बात