भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के चैलेंज के बाद धमकी देने वाले विधायक बैकफुट पर आ गए है। जिसमें उन्होंने कहा कि साध्वी यदि राजगढ़ आती है तो उनका स्वागत किया जाएगा। 

भोपाल. लोकसभा में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिए गए बयान पर मचा घमासान अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। जिसमें अब जलने जलाने तक की बात शुरू हो चुकी है। दरअसल, ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। जिस पर पलटवार करते हुए प्रज्ञा ने कहा कि वह 8 दिसंबर को ब्यावरा पहुंचेंगी और उन्होंने विधायक को जलाने की चुनौती दी है। वहीं, प्रज्ञा के इस बयान के बाद विधायक बैकफुट पर आ गए है और उन्होंने स्वागत करने की बात कही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

विधायक ने कहा, स्वागत करेंगे

साध्वी प्रज्ञा द्वारा चुनौती दिए जाने के बाद विधायक गोवर्धन दांगी ने जबाव देते हुए कहा है कि यदि साध्वी प्रज्ञा राजगढ़ आती हैं तो उनका स्वागत करेंगे। लेकिन, दुख होता है जब कोई महात्मा गांधी के लिए गलत शब्द का उपयोग करता है। हम कांग्रेसी शांतिप्रिय हैं, हम प्रज्ञा की टिप्पणियों की शांति से निंदा करते हैं। 

Scroll to load tweet…

यह कहा था विधायक ने 

दांगी ने कहा था, 'प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी यहां आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे।' इसके बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए कहा, 'मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था। मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।' इससे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोकसभा में माफी मांगा था। पार्टी और सरकार की ओर से तलब किए जाने के बाद प्रज्ञा सिंह ने माफी मांगी थी।

यह कहा था साध्वी ने

बुधवार को संसद सत्र के दौरान द्रमुक सांसद ए. राजा ने अपनी राय रखते हुए एसपीजी बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दे रहे थे, इसी बयान के बाद प्रज्ञा ठाकुर ने उनको टोकते हुए कहा था, आप 'देशभक्त' नाथूराम गोडसे का नाम मत लीजिए।

Scroll to load tweet…