Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह को मिली बड़ी राहत के बाद कांग्रेस नेत्री ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछे सवाल, देखें Video

भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को पॉक्सो केस में मिली बड़ी राहत के बाद कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि आखिर इस मामले में नियमों को दरकिनार क्यों किया गया।

/ Updated: Jun 15 2023, 05:31 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

दिल्ली: भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को पॉक्सो केस में बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ यौन उत्पीड़न के मामलों में दिल्ली पुलिस ने एक हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। वहीं इस बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के द्वारा भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि आखिर क्यों गंभीर मामला होने के बाद भी बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी पुलिस के द्वारा नहीं की गई। उन्होंने आगे कहा कि, 'POCSO की शिकायत पर आरोपी को तुरंत हिरासत में लिया जाता है। लेकिन बृजभूषण शरण सिंह मीडिया में इंटरव्यू देकर मेडल को 15 रुपए का बताता है, रैलियों में शक्ति प्रदर्शन करता है। दिल्ली पुलिस 45 दिन तक पूछताछ तक नहीं करती और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज होती है। खेल मंत्री को कैसे पता चला कि 15 तारीख तक चार्जशीट फाइल हो जाएगी। चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने लिखी या भाजपा कार्यालय में लिखी गई।'