भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती है। देश में पिछले 24 घंटे में 115239 लाख केस सामने आए। इससे पहले 4 अप्रैल को 1.03 लाख मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि कुल नए मिले केसों में से 70% महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में मिले हैं। महाराष्ट्र देश का सबसे संक्रमित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटे में 55,469 केस सामने आए हैं। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती है। देश में पिछले 24 घंटे में 115239 लाख केस सामने आए। इससे पहले 4 अप्रैल को 1.03 लाख मरीज मिले थे। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि कुल नए मिले केसों में से 70% महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ , कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में मिले हैं। महाराष्ट्र देश का सबसे संक्रमित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटे में 55,469 केस सामने आए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है देश में कोरोना की स्थिति?
भारत में पिछले 24 घंटे में 1.15 लाख नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 59,700 लोग ठीक हुए हैं। जबकि 630 लोगों की महामारी से मौत हो गई। भारत में अब तक करीब 1.28 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.18 करोड़ ठीक हुए। जबकि 1.66 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 8.4 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। 


पिछले 24 घंटे में इन 5 राज्यों में निकले सबसे ज्यादा केस

राज्यकितने केस सामने आए
महाराष्ट्र55,469
छत्तीसगढ़9921
कर्नाटक6,150 
उत्तर प्रदेश5,928 
तमिलनाडु3,645


इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस? 

राज्यएक्टिव केस
महाराष्ट्र4.72 लाख केस
छत्तीसगढ़52445
कर्नाटक45107
केरल29960
उत्तरप्रदेश27509



सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों का हाल

महाराष्ट्र:
राज्य में पिछले 24 घंटे में 55469 नए केस सामने आए। हालांकि, इस दौरान 34256 मरीज ठीक हुए। जबकि 297 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में अब तक 31.13 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 25.83 मरीज ठीक हो चुके हैं। 56330 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। जबकि 4.72 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। 

दिल्ली
दिल्ली में मंगलवार को 5100 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए यहां 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है।। राज्य में अब तक 6.79 लोगों को कोरोना हो चुका है। जबकि 6.54 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 14579 एक्टिव केस हैं। अब तक कोरोना से 11096 लोग जान गंवा चुके हैं। 

उत्तर प्रदेश: 
राज्य में मंगलवार को 5895 केस सामने आए। राज्य में अब तक 6.39 लाख केस सामने आ चुके हैं। जबकि 6.03 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। 27509 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि 8924 लोगों की मौत हुई है। 

कर्नाटक:
राज्य में पिछले 24 घंटे में 6150 केस सामने आए। राज्य में अब तक 10.26 लाख केस मिल चुके हैं। वहीं, 9.68 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 45107 हैं। 12696 लोगों की मौत हो चुकी है। 

मध्यप्रदेश:
मप्र में मंगलवार को 3,722 नए मरीज मिले। 2,203 लोग ठीक हुए, जबकि 18 की मौत हुई। राज्य में अब तक 3.13 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.85 लाख ठीक हुए हैं, जबकि 4,073 की मौत हुई है। फिलहाल 24,155 लोगों का इलाज चल रहा है।


कोरोना अपडेट्स:

  •  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
  •  देशभर में मंगलवार रात 8 बजे तक कुल 8.40 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन के डोज दी गई।
  •  भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में मंगलवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,14,39,598 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 12,08,329 सैंपल कल टेस्ट किए गए। 
  •  दिल्ली AIIMS ने 8 अप्रैल से OPD स्थाई रूप से बंद कर दी है। यहां 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। 
  •  दिल्ली पुलिस ने आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं के लिए लगे व्यक्तियों के लिए पहले भी पास जारी किए थे। मांग पर नए सिरे से मूवमेंट पास फिर से जारी किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने के लिए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।