भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 6700 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 227 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 809 केस सामने आए हैं। वहीं, 46 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक संक्रमण के 6700 से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं, 227 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 809 केस सामने आए हैं। वहीं, 46 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में अब तक 635 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्यों की बात करें तो सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं। यहां संक्रमण के 1364 केस मिले हैं। वहीं, अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है।
अपडेट्स
- मुंबई के धारावी में 5 और संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2 निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
- उप्र में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 390 लोगों का सैंपल हुआ। इसमें से 5 पॉजिटिव पाए गए हैं।
- गुरुग्राम में 9 इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया।
- गुड फ्राइडे पर देश के सभी राज्यों में सभी चर्चें बंद।
राज्यों के हाल
महाराष्ट्र: भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां 24 घंटे में संक्रमण के 229 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 25 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 1364 पहुंच गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 98 है। 125 लोग ठीक हो चुके हैं।
तमिलनाडु: तमिलनाडु में कोरोना के 834 मामले सामने आए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 96 नए केस मिले। तमिलनाडु में 8 लोगों की अब तक मौत हुई है। 27 लोग ठीक हो चुके हैं।
दिल्ली: संक्रमण के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर हैं। यहां 24 घंटे में 51 नए केस मिले हैं। दिल्ली में अब तक कुल 720 केस मिले हैं। वहीं, 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके में ड्रोन से लोगों पर नजर रखी जा रही है। जिससे लोग घर पर रहें।
राजस्थान: राजस्थान में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 80 नए केस मिले हैं। यहां संक्रमण के कुल 463 मामले हो गए हैं। 3 लोगों की मौत हो चुकी है। 60 लोग ठीक हुए हैं।
मध्यप्रदेश: गुरुवार को मध्यप्रदेश में 70 नए केस मिले हैं। अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में अब तक संक्रमण के 411 केस सामने आए हैं। 25 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर है। इंदौर में पिछले 24 घंटे में 22 नए केस सामने आए हैं। इंदौर में अब तक संक्रमण के कुल 235 केस सामने आए हैं। वहीं, 23 लोगोंं की मौत हो चुकी है।
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में संक्रमण के 410 मामले सामने आए हैं। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। 31 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49 नए मामले सामने आए हैं।
राज्यवार आकंड़े देखिए
| राज्य | पॉजिटिव केस | एक्टिव केस | ठीक हो चुके | मौत |
| महाराष्ट्र | 1364 | 1141 | 125 | 98 |
| केरल | 357 | 258 | 97 | 02 |
| कर्नाटक | 197 | 161 | 30 | 06 |
| गुजरात | 262 | 218 | 26 | 18 |
| उत्तरप्रदेश | 410 | 375 | 31 | 04 |
| तेलंगाना | 471 | 414 | 45 | 12 |
| राजस्थान | 463 | 400 | 60 | 03 |
| दिल्ली | 720 | 683 | 25 | 12 |
| हरियाणा | 170 | 136 | 32 | 02 |
| पंजाब | 130 | 102 | 18 | 10 |
| तमिलनाडु | 834 | 799 | 27 | 08 |
| मध्यप्रदेश | 411 | 353 | 25 | 33 |
| लद्दाख | 14 | 04 | 10 | - |
| जम्मू-कश्मीर | 184 | 174 | 06 | 04 |
| आंध्र प्रदेश | 363 | 348 | 10 | 05 |
| पश्चिम बंगाल | 103 | 82 | 16 | 05 |
| चंडीगढ़ | 18 | 11 | 07 | - |
| छत्तीसगढ़ | 18 | 09 | 09 | - |
| उत्तराखंड | 35 | 30 | 05 | - |
| बिहार | 58 | 42 | 15 | 01 |
| गोवा | 07 | 07 | - | - |
| हिमाचल प्रदेश | 28 | 24 | 02 | 02 |
| ओडिशा | 44 | 41 | 02 | 01 |
| मणिपुर | 02 | 01 | 01 | - |
| मिजोरम | 01 | 01 | - | - |
| अंडमान निकोबार | 11 | 11 | - | - |
| झारखंड | 13 | 12 | - | 01 |
| पुदुचेरी | 05 | 04 | 01 | - |
| दादरा-नगर हवेली | 01 | 01 | - | - |
| त्रिपुरा | 01 | 01 | - | - |
| अरूणाचल प्रदेश | 01 | 01 | - | - |
| असम | 29 | 29 | - | - |
| TOTAL | 6725 | 5863 | 635 | 227 |
आंकड़े- https://www.covid19india.org/ से
कोरोना वायरस से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें
क्या है कोरोना वायरस और क्या है इसके लक्षण, जानिए बचने के लिए क्या-क्या उपाय करें
रामदेव ने दिया कोरोना से बचने के देसी उपाय, कहा-ऐसा किया तो छू भी नहीं सकता वायरस
कोरोना वायरस की पहली तस्वीर, भारत सहित दुनिया में ऐसे मचाई तबाही
कोरोना वायरस को लेकर 10 बड़ी अफवाहें और उसका सच
कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने उठाए ये कदम
