भारत आए सभी दस विदेशी यात्रियों की दक्षिण अफ्रीका की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। प्रशासन को न तो इनका पता मिल रहा है न ही इनका फोन नंबर भी ऑन मिल रहा है। कुछ भी पता नहीं चलने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं। 

नई दिल्ली। ओमीक्रोन (Omicron) खतरे के बीच दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से भारत (India) आए दस यात्री गायब हो गए हैं। इनको ट्रेस किया जा रहा है लेकिन पता नहीं चल रहा है। ये सभी विदेशी नागरिक (Foreigners) बेंगलुरू एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) पर उतरे थे। स्वास्थ्य विभाग और बेंगलुरू महानगर पालिका के अधिकारी परेशान हैं क्योंकि यहां ओमीक्रोन का पहला केस मिल चुका है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दक्षिण अफ्रीका की ट्रेवल हिस्ट्री

दरअसल, भारत आए सभी दस विदेशी यात्रियों की दक्षिण अफ्रीका की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। प्रशासन को न तो इनका पता मिल रहा है न ही इनका फोन नंबर भी ऑन मिल रहा है। कुछ भी पता नहीं चलने से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं।

आंध्र प्रदेश में विदेश से लौटे 30 लोग लापता, RT-PCR के लिए खोज रही सरकार

आंध्र प्रदेश सरकार विदेश से लौटे 60 लोगों में से 30 लोगों को ढूंढ रही है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए सरकार को इन लोगों का RT-PCR टेस्ट कराना है। अफ्रीका से आए 9 लोगों को मिलाकर करीब 60 पैसेंजर पिछले 10 दिनों में विशाखापत्तनम (Vishakhapatnam) पहुंचे हैं। इनमें से 30 अभी विशाखापत्तनम में रुके हुए हैं, जबकि बाकी 30 राज्य में अलग जगहों के लिए निकल गए हैं। इनमें से कुछ लोग फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहे हैं जिसके चलते अधिकारियों को इनके लापता होने का डर लग रहा है।

साउथ अफ्रीका में मिला ओमिक्रॉन वेरिएंट

कोविड-19 का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन (B.1.1.529) सबसे पहले साउथ अफ्रीका में मिला है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस वेरिएंट के 50 प्रकार के म्यूटेशन है, इसमें से 30 इसके स्पाइक प्रोटीन में हैं। यह डेल्टा वेरिएंट से भी खतरनाक बताया जा रहा है। 

एक सप्ताह में 200 प्रतिशत तक बढ़े केस

ओमिक्रान की वजह से एक सप्ताह के भीतर साउथ अफ्रीका में केसस 200 प्रतिशत तब बढ़ चुके हैं। अफ्रीका के बाद यह वेरिएंट हांगकांग, इजराइल, बोत्सवाना, बेल्जियम तक फैल चुका है। भारत में भी पहला ओमीक्रोन का केस मिल चुका है। यहां पहले से ही सभी राज्यों में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। विदेशों से आए हुए लोगों का टेस्ट और ट्रेसिंग अनिवार्य रूप से किया जा रहा है।

Read this also:

दोमहाशक्तियोंमेंबढ़ातनाव: US और Russia नेएकदूसरेकेडिप्लोमेट्सकोकियावापस

Research: Covid कासबसेअधिकसंक्रमण A, B ब्लडग्रुपऔर Rh+ लोगोंपर, जानिएकिस bloodgroup परअसरकम

Covid-19 केनएवायरस Omicron कीखौफमेंदुनिया, Airlines कंपनियोंने double कियाइंटरनेशनल fare