कोविड महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। मई में कोरोना की पीक होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इन आशंकाओं के बीच एक अच्छी खबर यह कि कोविड-19 राष्ट्रीय मृत्यदर में कमी आई है। देश के एक दर्जन ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटों में एक भी मौतें नहीं हुई है। 

नई दिल्ली। कोविड महामारी की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। मई में कोरोना की पीक होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन इन आशंकाओं के बीच एक अच्छी खबर यह कि कोविड-19 राष्ट्रीय मृत्यदर में कमी आई है। देश के एक दर्जन ऐसे राज्य हैं जहां पिछले 24 घंटों में एक भी मौतें नहीं हुई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रिकवरी रेट 83.05 प्रतिशत

भारत में आजतक 1,40,85,110 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी रेट 83.05 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,17,113 कोविड मरीज ठीक हुए है।

बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 81.73 प्रतिशत है।

मृत्युदर कम हुई

कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर तेजी से कम हुई है। इस समय 1.13 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,767 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 80.23 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 676 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 357 लोगों की मौत हुई। तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है जहां पिछले 24 घंटे में 222 मौतें दर्ज की गई हैं। 

3,49,691 नये मामले सामने आए

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 74.53 प्रतिशत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,160 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 37,944 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक में 29,438 नए मामले सामने आए हैं।

24 घंटों में यहां एक भी मौत नहीं 

बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें लद्दाख, दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, लक्षद्वीप, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

Read this also:

सबसे तेज वैक्सीनेशन वाला देश बना भारत

देश में वैक्सीनेशन का 100 दिन पूरा हो चुका है। 99 दिनों में 14 करोड़ वैक्सीन लगाकर भारत दुनिया में सबसे तेज गति से कोविड वैक्सीन लगाने वाला देश बन चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना की तीसरी वेव को रोकने लिए 70 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगना जरूरी है...Read full article

कितना फायदेमंद है दोहरा मास्क

वैज्ञानिकों के अनुसार, दो मास्क पहनने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। इन्हें सही तरह से पहनने से मास्क मिलकर हवा के लीकेज से बचाते हैं और चेहरे पर पड़ने वाले दबाव को भी मैनेज करते हैं...Read full article

पीएम केयर फंड से लगेंगे 551 PSA ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट

सरकार ने पीएम केयर फंड से सावर्जनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने 551 डेडिकेटेड प्रेशर स्विंग ऐडसॉर्प्शन मेडिकल ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट(PSA) को मंजूरी दी है। बता दें कि यह प्लांट सिर्फ एक हफ्ते में तैयार हो जाता है। इस पर 40-50 लाख रुपए का खर्चा आता है...Read full article