जिस तरह नए मामलों में कमी आ रही है और रिकवरी रेट बढ़ रही है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से उबर चुका है। देश में दो महीने बाद सबसे कम करीब 1590 मौतें हुई हैं। इस समय दैनिक पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 3.24% रह गई है।

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर धीरे-धीरे कमजोर पड़ती जा रही है। देश में 61 दिन बाद सबसे कम करीब 1590 मौते हुई हैं। इससे पहले 16 जून को 2300 से ऊपर, जबकि 15 जून को यही संख्या 2500 से ऊपर थी। इससे पहले सबसे कम मौतें 17 अप्रैल को 1498 सामने आई थीं। अब तक देश में 3.83 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है देश में कोरोना का हाल
भारत में अब तक 2.97 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2.85 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 88 हजार से अधिक लोग ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में 73 दिनों बाद कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हुए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.24% है। इस समय 7.93 लाख एक्टिव केस हैं।

90 प्रतिशत केस 10 राज्यों में
देश में पिछले 24 घंटे में 62 हजार से अधिक केस मिले। पिछले 11 दिनों से लगातार 1 लाख से कम केस आ रहे हैं। हालांकि पिछले दिनों मामूली केस बढ़े भी थे। 16 जून को 67 हजार से अधिक केस मिले थे। जबकि 15 जून को यही आंकड़ा 62 हजार था। इस समय देश के कुल मामलों का 90 प्रतिशत पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, असम, ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और केरल में है। हालांकि यह अच्छी बात है कि केरल(12 हजार केस) को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में मामूली केस हैं। सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु में 9-9 हजार केस मिले हैं।

भारत में वैक्सीनेशन और सैम्पलिंग
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,59,003 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,89,60,399 हुआ। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,29,476 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 38,71,67,696 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

COVID19pic.twitter.com/6zv6zBq9dA

Scroll to load tweet…

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोड़ेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona