चेन्नई एयरपोर्ट पर एक केन्याई महिला को कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला ने 90 कैप्सूल कोकीन निगल रखे थे, जिसकी कीमत 14.2 करोड़ रुपए आंकी गई है। 

चेन्नई। केन्या की एक महिला को चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। इस महिला ने कोकीन के 90 कैप्सूल निगल लिए थे। इनकी कुल अनुमानित कीमत 14.2 करोड़ रुपए है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला को 7 दिसंबर को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से चेन्नई आई थी। चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने पर उसे गिरफ्तार किया गया। कस्टम विभाग ने आधिकारिक बयान में कहा, "7 दिसंबर को महिला इथियोपियन एयरलाइंस के विमान से अदीस अबाबा से चेन्नई आई थी। खुफिया जानकारी के आधार पर उसे वायु खुफिया इकाई द्वारा रोका गया था। तलाशी लेने पर महिला के कपड़े या बैग में आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। इसके बाद महिला के शरीर का एक्सरे टेस्ट किया गया। इसमें पता चला कि उसके पेट में बेलनाकार आकार की 90 बेहद सघन वस्तुएं हैं। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने कबूल कर लिया कि उसने कोकीन के कैप्सूल निगल लिए थे। महिला के पास से कुल 1.4 kg कोकीन मिला है। महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।"

सोने की तस्करी के आरोप में एयर इंडिया का केबिन क्रू सदस्य गिरफ्तार

इसी तरह की एक घटना में एयर इंडिया के एक केबिन क्रू सदस्य को चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री को 1.7 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की तस्करी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। केबिन क्रू सदस्य और यात्री को रविवार को दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से चेन्नई पहुंचने पर अधिकारियों ने रोक लिया।

कस्टम विभाग ने बताया कि यात्री ने विमान के अंदर केबिन क्रू मेंबर को सोना सौंपने की बात स्वीकार की है। तलाशी के दौरान केबिन क्रू के अंडरगारमेंट्स में छिपाकर रखा गया सोना बरामद हुआ। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Atul Subhash Suicide: एक फोन कॉल से पकड़ी गई निकिता, जानें पुलिस से क्या कहा