
दिल्ली में अब रात 12 बजे तक गूंजेगा लाउडस्पीकर! रामलीला–दुर्गा पूजा पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली सरकार ने धार्मिक आयोजनों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। अब राजधानी में रामलीला, दुर्गा पूजा और अन्य सांस्कृतिक-धार्मिक उत्सव रात 12 बजे तक चल सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब गुजरात में पूरी रात डांडिया और अन्य राज्यों में कार्यक्रम हो सकते हैं, तो दिल्ली में क्यों नहीं? इसलिए इस बार लोगों को विशेष छूट दी गई है।