दिल्ली में बाढ़ राहत को लेकर NDRF के जवानों की तैनाती को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने LG वीके सक्सेना से शिकायत की। इसपर LG ने कहा कि ब्लेम गेम में जाएंगे तो परेशानी होगी।

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना नदी का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है। दूसरी ओर राजधानी की सबसे व्यस्त सड़क ITO पानी में डूब गई है। शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने निकले। इस दौरान मीडिया के सामने NDRF की तैनाती को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शिकायत की। इसपर LG ने कहा कि ब्लेम गेम में जाएंगे तो परेशानी होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आईटीओ क्रॉसिंग और आसपास के इलाके में एक नाले का हिस्सा टूटने के चलते बाढ़ आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने अधिकारियों को इसे तत्काल ठीक करने के लिए सेना और आपदा राहत बल की मदद लेने का निर्देश दिया है। इंजीनियरों ने पूरी रात काम किया। मैंने मुख्य सचिव को सेना/एनडीआरएफ की मदद लेने का निर्देश दिया है। इसे तत्काल ठीक किया जाना चाहिए। वहीं, भारद्वाज के पहले ट्वीट कर बताया था कि नाले को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए टीमें पूरी रात काम कर रही थीं। इसके बाद भी यमुना का पानी दरार के माध्यम से शहर में प्रवेश कर रहा था।

LG बोले- यह शिकायत करने का नहीं, मिलकर काम करने का वक्त

शुक्रवार को नाले के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सौरभ भारद्वाज पहुंचे। केजरीवाल ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम के लिए उनकी सरकार ने अनुरोध किया था। अगर टीम कल रात ही घटनास्थल पर मौजूद होती तो ऐसी स्थिति से बचा जा सकता था। इसपर एलजी ने कहा कि यह वक्त मिलकर काम करने का है। इस वक्त समस्या के हल पर ध्यान देना चाहिए। यह वक्त किसी पर ऊंगली उठाने का नहीं है।

दरअसल, दिल्ली के रिंग रोड पर इंद्रप्रस्थ बस डिपो और WHO बिल्डिंग के बीच ड्रेन नंबर 12 का रेगुलेटर गुरुवार शाम 7 बजे के आसपास टूट गया। इसके चलते मध्य दिल्ली से यमुना तक पानी ले जाने वाले नाले में पानी वापस आने लगा। केजरीवाल ने कहा है कि यही कारण है कि आईटीओ और आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पूरी रात इसे ठीक करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और लैंडस्लाइड: 60 हजार पर्यटकों का रेस्क्यू, मौसम विभाग की चेतावनी-फिर होगी भारी बारिश

208.40 मीटर तक पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

शुक्रवार सुबह 9 बजे दिल्ली के ओल्ड रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर था। बाढ़ राहत के लिए सेना को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिल्ली सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है। तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पानी भरने के चलते बंद हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के बाद अब राजस्थान में आएगी बाढ़: 17 जुलाई से शुरू होगी तेज बारिश,एक्टिव हो रहा है मानसून का दूसरा स्पेल