दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कल गुरुवार (21 मार्च) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ED ने अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

दिल्ली शराब नीति में हुई गिरफ्तारी। दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने कल गुरुवार (21 मार्च) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ED ने अब तक कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इन 16 लोगों में कई बहुत बड़े नाम भी शामिल है, जो ED के रडार में थे। इसमें मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, के कविता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। ED ने 2 लगभग 2 साल पहले शराब नीति मामले में गिरफ्तारी करना शुरू कर दिया था। उन्होंने इसकी शुरुआत समीर महेन्द्रू को गिरफ्तार करके किया था। उन्हें 28 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। पेशे से समीर महेंद्रू देश के बड़े शराब कारोबारी हैं। महेंद्रू पर आरोप है कि उसने कथित खराब घोटाला के में दो भुगतान किए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

समीर महेंद्रू ने भुगतान के तौर पर कम से कम 6 करोड़ रुपये घुस के रूप में दिए थे। इनमे से एक भुगतान जो लगभग 1 करोड़ के था, वो दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के करीबी दिनेश अरोड़ा को किया था। इसके अलावा उन्होंने दूसरा भुगतान गुरुग्राम स्थित कथित बिचौलिए अर्जुन पांडे को किया, जो लगभग 2 से 6 करोड़ के बीच किया गया था। ED ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि समीर महेंद्रू ने विनय नायर के कहने पर बिचौलिए अर्जुन पांडे को पैसे दिए थे।

निम्नलिखित लोगों को ED ने किया दिए गए तारीख पर किया गिरफ्तार

 नाम तारीख

  1. समीर महेंद्रू 28/09/2022
  2. पी शरथ चंद्र रेड्डी 10/11/2022
  3. बेनॉय बाबू 10/11/2022
  4. विनय नायर 13/11/2022
  5. अभिषेक बोइनपल्ली 13/11/2022
  6. अमित अरोरा 29/11/2022
  7. गौतम मल्होत्रा 09/02/2023
  8. राजेश जोशी 08/02/2023
  9. राघव मगुंटा 10/02/2023
  10. अमन ढल 01/03/2023
  11. अरुण पिल्लई 06/03/2023
  12. मनीष सिसोदिया 09/03/2023
  13. दिनेश अरोड़ा 06/07/2023
  14. संजय सिंह 04/10/2023
  15. के कविता 15/03/2024
  16. अरविंद केजरीवाल 21/03/2024

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ईडी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से याचिका ली वापस, निचली अदालत का खटखटाएंगे दरवाजा