राजधानी दिल्ली में झारखंड के दुमका जैसी वारदात को अंजाम दिया गया। सोशल मीडिया पर ब्लॉक किए जाने से नाराज अरमान नाम के लड़के ने नैना नाम की लड़की को गोली मार दी। पुलिस ने अरमान और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में झारखंड के दुमका जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। दुमका में अंकिता की शाहरुख नाम के लड़के ने जलाकर हत्या कर दी थी। वहीं, दिल्ली के संगम विहार इलाके में 25 अगस्त को अरमान नाम के लड़के ने नैना नाम की लड़की को गोली मार दी। पुलिस ने अरमान और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर नैना अरमान के संपर्क में आई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई थी, लेकिन पांच महीने पहले उसने बात बंद कर दी थी। उसने अरमान को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। इससे अरमान नाराज था। उसने कई बार लड़की और उसके परिजनों को परेशान किया था। 25 अगस्त को अरमान ने अपने दो साथियों के साथ नैना पर हमला किया। 

शरीर में फंसी हुई है गोली
पुलिस के अनुसार नैना को करीब से गोली मारी गई। उस समय नैना की मां उसके साथ थी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल नैना को लेकर उसकी मां एक राहगीर की मदद से अस्पताल पहुंची। गोली कंधे में लगी थी। डॉक्टरों ने इलाज कर नैना की जान बचा ली। गोली अभी भी उसके शरीर में फंसी हुई है। 

नैना के पिता ने बताया कि डॉक्टर के अनुसार गोली हड्डियों के बीच फंसी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि अभी घाव भरने दिया जाएगा। 6 महीने बाद सर्जरी कर गोली निकाली जाएगी। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि बच्ची के इलाज में होने वाला खर्च सरकार देगी।

यह भी पढ़ें- अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जांच में चौंकाने वाले खुलासे...जानिए मौत की वजह

रांची में घर में घुसकर नाबालिग बच्ची से रेप
दूसरी ओर झारखंड में लड़कियों के साथ अत्याचार की घटनाएं थम नहीं रही हैं। रांची जिले के बेड़ो प्रखंड के नारकोपी थाना क्षेत्र में एक आदिवासी नाबालिग छात्रा से 26 साल के एक युवक ने रेप किया। आरोपी का नाम शहरूद्दीन अंसारी है। उसने घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया। घटना के समय लड़की के परिवार के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। घर में लड़की अकेली थी।

यह भी पढ़ें- भारत में रोज बच्चों के खिलाफ 409 अपराध, सेक्युअल क्राइम्स भी बढ़े, NCRB की रिपोर्ट का सनसनीखेज खुलासा