कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। रात 8 बजे के करीब पार्टी ने अपने सभी 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इससे लगभग 6 घंटे पहले ही दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा भर दिया था।

भोपाल. कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए 8 राज्यों से 12 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं। रात 8 बजे के करीब पार्टी ने अपने 9 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इससे लगभग 6 घंटे पहले ही दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना पर्चा भर दिया था। रात 9 बजे पार्टी ने दूसरी लिस्ट जारी कर 2 राज्यों के 3 और उम्मीदवारों की घोषणा की। मध्यप्रदेश से दिग्विजय सिंह के अलावा फूल सिंह भारिया को कांग्रेस ने मौका दिया है। वहीं राजस्थान से केसी वेणुगोपाल को मौका दिया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिग्विजय सिंह के अलावा कांग्रेस के पूर्व नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस से राज्यसभा सांसद बनने के दावेदार थे, पर पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही थी। जिसके बाद सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा की तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार हैं। सिंधिया के पाला बदलने से मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव काफी रोमांचक हो गया है और दोनों पार्टियां अपने-अपने विधायकों को बचाकर रख रही हैं। राज्यसभा में वोटिंग के दौरान ही इस बात का पता चलेगा कि मध्यप्रदेश से किस पार्टी का दूसरा सांसद राज्यसभा में जाएगा। 

Scroll to load tweet…

दिग्विजय और सिंधिया का राज्यसभा जाना तय 
कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में पहला नाम दिग्विजय सिंह का दिया है। इस वजह से पहले उनके नाम पर वोटिंग होगी और दिग्गी राजा मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद बन जाएंगे। ठीक ऐसा ही सिंधिया महाराज के साथ भी होने वाला है, पर दोनों पार्टियों के दूसरे उम्मीदवार के लिए वोटिंग दिलचस्प होगी। अगर सिंधिया के साथ बगावत करने वाले विधायक भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोटिंग करते हैं तो भाजपा की जीत होगी, अन्यथा कांग्रेस उम्मीदवार जीतना तय है। 

Scroll to load tweet…