अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद यह आदेश दिया गया। वीडियो में कांस्टेबल को एक के बाद एक सब्जियों के तीन ठेलों को पलटते हुए देखा जा सकता है।

नई दिल्ली. मध्य जिले में तैनात दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन (बंद) के दौरान सब्जियों के ठेले कथित तौर पर नष्ट करने पर बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हो गया था वायरल

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के एक दिन बाद यह आदेश दिया गया। वीडियो में कांस्टेबल को एक के बाद एक सब्जियों के तीन ठेलों को पलटते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को वीडियो सामने आया जिसके बाद बृहस्पतिवार को कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)