Dussehra 2025: दिल्ली-एनसीआर में आज विजयादशमी का पर्व बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में शहीद हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Dussehra 2025: पूरे देश में आज विजयादशमी का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस बार यह खास इसलिए है क्योंकि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 26 पर्यटकों को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यहां जलाया जाएगा 72 फीट लंबा रावण

रामलीला आयोजनों में आतंकवाद का पुतला जलाकर शहीदों को याद किया जाएगा। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार यमुनापार में दशहरा मनाएंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना और अभिनेता बॉबी देओल भी अलग-अलग समारोहों में शामिल होंगे। आईपी एक्सटेंशन की श्रीरामलीला कमेटी ने 72 फीट लंबा रावण, 66 फीट लंबा कुंभकर्ण और 60 फीट लंबा मेघनाद का पुतला तैयार किया है। इन्हें फरुखनगर के कारीगर मोहम्मद आजम और उनकी टीम ने बनाया है। प्रधानमंत्री के दौरे की खबर से स्थानीय लोग बहुत उत्साहित हैं।

पूरे इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली पुलिस और प्रशासन ने आईपी एक्सटेंशन में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे इलाके को हाई-सिक्योरिटी जोन में बदल दिया गया है और दर्शकों को केवल आमंत्रण पत्र के साथ ही प्रवेश मिलेगा। सुरक्षा व्यवस्था को तीन स्तरों पर किया गया है।इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि पीएम के कार्यक्रम और जगह-जगह रावण दहन के कारण रास्तों में जाम लग सकता है। इसलिए, घर से निकलने से पहले रूट और जाम की स्थिति की जानकारी लेना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: करूर भगदड़ के बाद TVK प्रमुख ने रैलियां रोकीं, DMK ने जिम्मेदारी याद दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालकिला मैदान से देंगी संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लालकिला मैदान के माधव दास पार्क में आयोजित श्रीधार्मिक लीला में तीर चलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। वहीं, लवकुश रामलीला में अभिनेता बॉबी देओल भी तीर चलाएंगे। इस आयोजन में 100 फीट लंबा रावण, 90 फीट लंबा कुंभकर्ण और 80 फीट लंबा मेघनाद का पुतला रखा गया है।