पलक झपकते आंधी तूफान ने पूरे दिल्ली को हिला डाला, देखें 6 तस्वीरें
Delhi Dust Storm: कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार शाम को दिल्ली का मौसम बदला। दिल्ली, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली।

तेज हवाओं के कारण दिल्ली आने-जाने वाली 15 विमानों का मार्ग बदलना पड़ा है। कई विमानों को उड़ान भरने में देर हुई। आंधी तूफान ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया।
आंधी के चलते कई जगह सड़क पर पेड़ और पेड़ों की डालियां गिर गईं। इससे यातायात बाधित हुआ। बिजली के कई पोल भी गिरे हैं।
लोधी गार्डन समेत दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं। दिल्ली गेट इलाके में एक पेड़ बाइक पर गिर गया।
दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान कम हुआ है। लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है।
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान इस मौसम में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लगातार तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रही।
बुधवार को शहर ने पिछले तीन सालों में सबसे गर्म रात दर्ज की। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

